हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर बरसोइया से सवारियां बैठाकर टेंपो शाम 7:30 बजे हरपालपुर की ओर जा रहा था।
हरपालपुर के पास एक मोड़ पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस उसमें सवार बरसोइया निवासी श्यामजी (35) पुत्र भैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा लोनार थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी अंतिमा (24) पुत्री सियाराम, इसी गांव की शशि (19) पुत्री रघुवीर, बिलग्राम के सढ़ियापुर निवासी राजरानी (60) पत्नी रामविलास समेत छह लोग घायल हो गए है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी है। रात 8:30 बजे परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।