बेनीगंज क ोतवाली के हत्याहरण तीर्थ पर मेले का आयोजन चल रहा है। रविवार को गढताई गांव के लोग एक टेंपो से मेला जा रहे थे। रास्ते में लालपुर पुलिया के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में टेंपो सवार अडवानी (25) पुत्र हरी, दुर्गेश (21) पुत्र मदनलाल, दिनेश (17) मदन, चंदिका (70) पुत्र राम शंकर, नन्हें (4) पुत्र सतीश, अमित (10) पुत्र परशुराम, बंदुला (52) पत्नी कन्हाई, रामजी (13) पुत्र श्रीपाल, बुद्धा (35) पुत्र टम्मर, कन्हाई (65) पुत्र खुर्रम घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को कोथावां सीएचसी भिजवाया। जहां पर अडवानी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में हरियावां थाना क्षेत्र के गोड़ा खेड़ा गांव निवासी संदीप (21) पुत्र कैलाश पिहानी चुंगी के पास नाई की दुकान किए है।
शनिवार देर रात वह दुकान बंद करके साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीराें की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, सांडी थाना के खुटेहना निवासी संत बख्स सिंह (70) पुत्र अर्जुन सिंह रविवार को साइकिल से बावन गए थे।
जहां से लौटते समय ईंट भट्ठे के पास पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
----------------