फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज चमका, तीन डिग्री उछला तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दो दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने पर लोगों को राहत रही। मौसम वैज्ञानिकों ने तापमान में बढ़ोतरी की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह सूरज निकलने तक बारिश व बदली के बीच मौसम सुहाना बना रहा। इस बीच लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
शुक्रवार को सुबह से ही बदली आदि न होने के कारण सूरज भी पूरी तरह से खिल गया। सूरज की किरणें धरती पर पड़ते ही धीरे-धीरे तापमान ऊपर आने लगा।
दोपहर बाद तक पारा गुरुवार की अपेक्षा तीन डिग्री तक ऊपर आता दिखाई दिया। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने का क्रम जारी रहा जिससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हो पाया।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान गुरुवार की अपेक्षा इस दिन तीन डिग्री बढ़ गया। उन्होंने बताया कि शनिवार से तापमान अभी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकने बताया कि आज से सूरज चमकता नजर आएगा। शनिवार को संभावित अधिकतम तापमान 36 डिग्री, रविवार, सोमवार व मंगलवार को करीब 37 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें