फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीएनए के लिए दांत, जांघ की हड्डी से पता चलेगी उम्र

Sat, 18 Oct 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो साल से लापता महिला का कंकाल तीस सितंबर को कुएं में मिला था
विज्ञापन

- अंजान कॉल से हुआ था प्रेम, प्रेमी ने भाई और पति के साथ मिल कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। दो साल से लापता महिला के तीस सितंबर को कुएं में मिले कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार को तीन चिकित्सकों के पैनल ने चार घंटे तक पोस्टमार्टम किया। डीएनए टेस्ट के लिए कंकाल का दांत मुरादाबाद की फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। उम्र का पता लगाने के लिए जांघ की हड्डी सीतापुर भेजी गई है। कंकाल में शरीर की 51 हड्डियां और सिर था।
एक अंजान कॉल के साथ शुरू हुई विवाहिता सोनम (30) की मसीदुल के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई थी। ससुराल छोड़ वह मसीदुल के साथ चली गई थी। कुछ दिन बाद मसीदुल ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। शव कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के दो साल बाद खुलासा किया था। सोनम की गुमशुदगी छह अगस्त 2023 को सरॉय मारूफपुर निवासी उसके ससुर गंगा राम ने दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र और सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने सोनम का कंकाल मसीदुल के गांव माधौगंज थाना क्षेत्र के जेहदीपुर में एक कुएं से बरामद किया था।
विज्ञापन

मामले में मसीदुल के भाई समीदुल और पिता अयूब को जेल भेजा गया था। इसके बाद से सोनम का कंकाल मोर्चरी में रखा हुआ था। इसे लेकर विधिक राय ली जा रही थी। बृहस्पतिवार को डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. अमित कुमार सिंह और डॉ. सत्यानंद की टीम ने पोस्टमार्टम किया। वहां इसका एक्सरे कर रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें