फोटो 29: खाद की दुकान को सील कराते एसडीएम मयंक कुंडू व अन्य। संवादसंवाद न्यूज एजेंसीसवायजपुर। कस्बा के वृंदावन चौराहा पर शुक्रवार को एक दुकान पर 1,800 रुपये प्रति बोरी डीएपी बिकती मिली। एसडीएम मयंक कुंडू ने दुकान को सील करा दिया है। तहसील क्षेत्र में खाद की कमी और कालाबाजारी थम नहीं रही है।
वृंदावन चौराहा स्थित सूर्य यादव खाद और बीज भंडार पर एसडीएम ने छापा मारा।बताया मौजूद किसानों ने बताया कि उन्हें 1,800 रुपए में डीएपी की एक बोरी दी जा रही है। शिकायत सही मिलने पर दुकान को सील करा दिया गया है। अभिलेख कब्जे में लिया गया है और उर्वरक विक्रेता नेम सिंह को तहसील लाया गया है। बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है।