टडियावां। 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले में पूर्व कोटेदार पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाने के तेलियानी गांव निवासी मायाराम का 14 वर्षीय पुत्र पारुल 17 फरवरी की दोपहर घर से निकला हुआ था। कुछ देर बाद वह एक बाग़ में पड़ा हुआ देखा गया। उसका एक पैर टूटा हुआ था और सिर में चोंटे भी थी। पारुल को सीएचसी से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में सोमवार को उसकी मौत हो गई थी। मृतक के घर वालों का आरोप है कि पूर्व कोटेदार कल्लू यादव ने पीट-पीट कर पारुल की हत्या की।
इस तरह का आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व कोटेदार गांव से फरार हो गया। इस बारे में थानाध्यक्ष नित्यानंद सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घायल हलवाई की हुई मौत
हरदोई। कोतवाली देहात के इटौली गांव निवासी 45 वर्षीय तकदीर बहादुर हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह अपने दरवाजे पर खड़ा हुआ था। उसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल काॅलेज में सोमवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। (संवाद)