फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर आठ बीडीओ को चेतावनी

Wed, 22 Feb 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर डिफाल्टर और लंबित श्रेणी की शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। सीडीओ आकांक्षा राना ने बताया कि डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करते हुए अगले पांच दिन में डिफाल्टर श्रेणी में जाने वाले संदर्भों को चिह्नित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने की व्यवस्था दी है। बताया कि शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर विकास खंड अहिरोरी के खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार, हरपालपुर की बीडीओ शैलबाला श्रीवास्तव, मल्लावां के बीडीओ रामकिशोर सिंह, टड़ियावां की बीडीओ ऊषा देवी, माधौगंज के संयुक्त बीडीओ संजय कुमार दोहरे, भरावन के बीडीओ महेश चंद्र, बिलग्राम के बीडीओ मोहम्मद आल काजमी और भरखनी के संयुक्त बीडीओ अशोक कुमार द्विवेदी को चेतावनी जारी की गई है। बायोमीट्रिक उपस्थिति की साप्ताहिक जांच होगी:
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में लगवाई गई बायोमीट्रिक मशीन पर कर्मियों की ओर से लगाई जाने वाली हाजिरी की अब साप्ताहिक जांच की जाएगी। कहा है कि 10 फरवरी के बाद से होने वाली साप्ताहिक जांच में गैरहाजिरी पर संबंधित कर्मचारी के वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इसी क्रम में ब्लॉक टड़ियावां के एडीओ की रिपोर्ट पर सफाई कर्मी सर्वेश कुमार का 16 से 20 फरवरी तक वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें