फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेर तोड़ने गया किशोर रामगंगा नदी में डूबा

Thu, 07 Mar 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। सुरजूपुर दुर्जना गांव में गुरुवार को रामगंगा नदी के किनारे बेर तोड़ने गया किशोर नदी में डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए। नदी में गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश कराई जा रही है, अभी तक किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुरजूपुर दुर्जना निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र शिवा (14) लाहोरीपुरवा गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है। वह एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार को वह सुरजूपुर दुर्जना आया था। गुरुवार को दोस्तों के साथ घर से तीन सौ मीटर दूर गांव के पश्चिम की ओर स्थित रामगंगा नदी के किनारे बेरी से बेर तोड़ने गया था।
इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नदी में गिर गया और डूब गया। साथ गए दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखारों की मदद से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सवायजपुर आभा चौधरी भी मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्याें का जायजा लिया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें