फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ननिहाल आए किशोर की नदी में डूबकर मौत

Sat, 27 Apr 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई (बेहटा गोकुल)। थाना क्षेत्र के कोड़रा सरैंया गांव स्थित ननिहाल आए एक किशोर की सूखेता नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर नदी पर नहाने गया था।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी अवनीश (16) हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का विद्यार्थी था। उसका ननिहाल बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ही कोड़रा सरैंया गांव में है। पांच दिन पहले वह नाना भोला के घर आया था। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे गांव के पास से निकली सुखेता नदी में नहाने के लिए बहन अनामिका के साथ गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान अवनीश गहरे पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। वह चार भाई बहनों में बड़ा था। पिता रमेश शिक्षामित्र हैं। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें