फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत से गन्ना तोड़ने पर हुई थी किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के नई बस्ती मजरा पारा में किशोर की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। खेत से गन्ना तोड़ने पर किशोर की हत्या खेत मालिक के बेटे ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका बरामद कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
नईबस्ती निवासी मुकेश (15) गुरुद्वारा में कक्षा पांच में पढ़ता था। मंगलवार को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार रात उसका शव घर से लगभग एक किलाेमीटर दूर एक गन्ने के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामवचन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि मुकेश ने घटना के कुछ दिनों पहले मुजहा निवासी शहाबुद्दीन के खेत से गन्ना तोड़ लिया था।
इस पर वहां मौजूद शहाबुद्दीन के पुत्र इस्माइल उर्फ नंगा ने मुकेश को चेताया था कि दोबारा गन्ना तोड़ा तो मार डालेंगे। बीते मंगलवार को मुकेश ने फिर से शाहबुद्दीन के खेत से गन्ना तोड़ा। गन्ना तोड़ते देख इस्माइल ने नाराजगी जताई और मुकेश के सिर पर बांके से वार कर दिया। इसकी वजह से माैके पर ही मुकेश की मौत हाे गई। घटना के बाद बांके को गन्ने के खेत में ही इस्माइल ने छिपा दिया था।
इस्माइल की निशानदेही पर पुलिस ने बांका भी बरामद कर लिया। एसपी केसी गोस्वामी ने घटना का राजफाश करने वा ली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय, मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
पहले बरगलाया फिर सीसीटीवी फुटेज देखकर टूट गया
ऑपरेशन दृष्टि के तहत जनता और व्यापारियों के सहयोग से लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे एक बार फिर उपयोगी साबित हुए। घटना को लेकर पुलिस ने इस्माइल और उसके पिता शहाबुद्दीन से पूछताछ की, लेकिन यह लोग कुछ स्पष्ट नहीं बोले। हर बार इस्माइल के गांव में मौजूद ही न होने की बात कहते रहे। इसी बीच पुलिस ने करावां में स्थित जनसेवा केंद्र के बाहर लगे तीन सीसीटीवी कैमरों और पूर्व से गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इन फुटेज में इस्माइल नजर आ गया। जब यह फुटेज इस्माइल के परिजनों को दिखाए गए तो वह टूट गए। और हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें