संडीला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला नेे गांव के एक युवक पर बेटी से छेड़छाड़ व शिकायत करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर मवेशियों के लिए चारा तैयार कर रही थी। इस बीच वहां आए गांव के ही साजिद ने बेटी के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी।
बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। बताया कि वह आरोपी के यहां शिकायत करने गई तो उसके पिता हनीफ ने गाली गलौज की व बेटे साजिद ने मारपीट की।
आस पास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।