फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार गिरने से किशोरी की मौत

Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मकान की छत पर गिरी बिजली तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। घर में सोते समय शार्ट सर्किट से जलकर गिरी केबिल की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता और ताऊ गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों क ा कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मरेउरा निवासी चंद्र प्रकाश उर्फ  चंदर का परिवार गुरुवार की रात घर के आंगन में लेटा था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे वोल्टेज अधिक आने पर हुए शार्ट सर्किट से घर की केबिल जलने लगी। इसी दौरान एक तार टूट कर चारपाई पर सो रही उसकी पुत्री शशि प्रभा उर्फ बउआ (16) पर गिर पड़ा जिससे वह करंट लगते ही छटपटाने लगी। उसकी आवाज सुन पास की चारपाई पर लेटी उसकी मां नीलम (35) चीख पड़ी और उसेे बचाने में वह खुद भी चिपक गई।

इसी दौरान उसके पिता चंद्र प्रकाश (38) और ताऊ गंगाराम वहां आ गए और मां बेटी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भी करंट लगने से झुलस गए। आस पास के लोगों ने किसी प्रकार उनको छुड़ाया और झुलसे लोगों को आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए। जहां पर चिकित्सक ने शशि प्रभा को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका तीन बहनों व एक भाई में सबसे बड़ी थी। सूचना पर सीओ जितेंद्र गिरी व थाना इंचार्ज जावेद अहमद अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें