फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को एसपी के निर्देश पर कराया भर्ती

Tue, 22 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना पुलिस से आहत किशोरी एसपी कार्यालय में बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस्माइल नगर निवासी शफीकुर्रनिशां (15) पुत्री रफीक मंगलवार को अपनी मां शमशुल निशा के साथ एसपी कार्यालय फरियाद सुनाने पहुंची। जहां पर वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


एसपी उमेश सिंह के निर्देश पर उसे पुलिस गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शमशुल ने बताया कि 19 सितंबर को उनकी बकरी गांव के एक व्यक्ति के खेत में चली गई थी। जिस पर उसने और उसके पुत्र ने उसकी पुत्री को बहुत पीटा था। जिस पर उसने थाने पर सूचना दी और स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सीय परीक्षण भी कराया।

पर आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर वह अपनी पुत्री को लेकर एसपी से मिलने आई थी। बताया कि वहीं पर उसकी पुत्री की हालत बिगड़ गई। उसने बताया कि पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें