फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम सथरी निवासी किशोरी ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सथरी निवासी रोशनी (17) ने शुक्रवार की रात घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। बताया कि रोशनी चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। पिता का काफी पहले ही निधन हो चुका है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें