फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, पिता ने मां को लेकर जताई शंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के खुर्दामदारपुर गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर दुबई में रहने वाला किशोरी का पिता सोमवार रात गांव पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। किशोरी की मौत को लेकर उसने पत्नी पर ही कई आशंकाएं जताई हैं।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के खुर्दा मदारपुर निवासी मुकेश कुमार 31 मार्च 2024 से दुबई में थे। वहां वह कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। गांव में उसकी पत्नी आशादेवी और बच्चे अलग मकान में रहते हैं। दूसरे मकान में मुकेश के माता पिता रहते हैं। रविवार की सुबह मुकेश की पुत्री की पुत्री प्रियंका देवी (17) और आशा के बीच घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हुई थी।
मुकेश के मुताबिक इसके बाद प्रियंका ने घरमें रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस पर आशा देवी ने अपने पिता कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रमेश को बुला लिया। प्रियंका को गौसगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गई। हालत में सुधार होने पर प्रियंका को लेकर वह अपने ननिहाल पिलखनी जा रही थी। यहां रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुकेश का आरोप है कि पत्नी ने घटना की जानकारी नहीं दी। दूसरे रिश्तेदारों से पता चला, तो गांव आया और पुलिस को सूचना दी। सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें