फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साथ रहने की जिद पर अड़ीं सहेलियां चली गईं दिल्ली, वापस आने पर बोलीं अलग किया तो खुदकुशी कर लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिंदगी भर साथ रहने की जिद लेकर दो सहेलियां बीते रविवार को घर छोड़कर दिल्ली चली गईं। एक सहेली की बड़ी बहन के घर पहुंचीं दोनों युवतियों ने दिल्ली में साथ रहने और कभी अलग न होने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर बड़ी बहन ने परिजनों को सूचना दी और दोनों को लेकर दिल्ली से शाहाबाद आ गईं। शाहाबाद में कोतवाली में दोनों युवतियां अलग किए जाने पर आत्महत्या करने की बात कहने लगीं। इस पर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दोनों का चालान कर दिया। एक युवती हिंदू और दूसरी अल्पसंख्यक समाज से है।
शाहाबाद नगर के दो अलग-अलग मोहल्लों की रहने वालीं युवतियों की काफी पुरानी दोस्ती है। परिजनों के मुताबिक बीते दो साल से दोनों साथ में ही रहने की जिद कर रही हैं। दोनों ही युवतियां शाहाबाद स्थित एक तंबाकू बनाने की फैक्टरी में काम करती हैं। बीते रविवार को दोनों सहेलियां ट्रेन से दिल्ली चली गईं। इनमें से एक युवती की विवाहित बहन दिल्ली में रहती है।
विज्ञापन

दोनों युवतियां वहीं गईं। बहन को पूरी बात पता चली तो उसने परिजनों को बताया और मंगलवार सुबह दोनों को लेकर कोतवाली शाहाबाद पहुंची। कोतवाल ब्रजेश रॉय ने बताया कि दोनों युवतियां साथ में ही रहना चाहती हैं। अलग किए जाने पर खुदकुशी किए जाने की बात कह रही थीं। इसलिए शांतिभंग में चालान किया गया है। दोनों के परिजनों के संज्ञान में भी पूरा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें