फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
फोटो-10- मयंक। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौनिया के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव ले गए। हादसा बुधवार रात का है। रिश्तेदारों के कहने पर बृहस्पतिवार की शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बरौनिया निवासी विनोद ई-रिक्शा चालक हैं। विनोद के मुताबिक, वह शाहाबादनगर में ई-रिक्शा चलाते हैं। बुधवार दोपहर वह पुत्र मयंक (15) को भी अपने साथ ले गए थे। रात के समय वह वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान गांव के पास पहुंचने पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इससे मयंक गंभीर रूप ये घायल हो गया जबकि विनोद को मामूली चोटें आईं। परिजन मयंक को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में मयंक की मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। मयंक की मां संगीता पुत्र का शव देख कर बदहवास हो गईं। रिश्तेदारों के कहने पर विनोद ने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया गया है। मयंक दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें