अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां
एक किशोर की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम
मैकपुर निवासी अजाहुद्दीन (16) पुत्र निजामुद्दीन 28 मई को साइकिल से भावर
में भंडारे में शामिल होने जा रहा था। गांव के निकट तालाब के किनारे बोलेरो
ने टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसको
इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए थे।
जहां पर उसकी हालत में सुधार न होने पर
परिजन उसे बरेली लेकर गए। जहां पर किशोर की मौत हो गई। किशोर के मरने की
सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से परिवार
में कोहराम मचा हुआ है।
उधर, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिडतिया
निवासी इदरीश (40) पुत्र नन्हें बाइक से हरदोई आ रहे थे। ककेड़ी के पास
दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं शहर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरगदिया निवासी भभूती लाल (45) पुत्र मुंशीलाल
सड़क हादसे में घायल हो गए।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सापुर
निवासी बबलू (25) पुत्र रामभजन, शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसियापुर
निवासी प्रयंाशु (7) जौहरी और सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम खद्दीपुर निवासी
कुबेर (60) पुत्र राम बक्स सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।