हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में इनवर्टर सही करने गए मिस्त्री ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस में की शिकायत में युवती (24) ने बताया कि उसकी मां और बहन रिश्तेदारी में मध्यप्रदेश गईं हैं। बीते 15 जून काे इनवर्टर खराब हो गया था। इसलिए उसने बिजली मिस्त्री शहबाज को फोन किया था। बताया कि मां भी पूर्व में बिजली संबंधी कोई समस्या होने पर शहबाज को बुलाती थीं। दावा है कि 15 जून की दोपहर शहबाज उनके घर आकर इनवर्टर सही करने लगा।
इस दौरान युवती अपने कमरे में लैपटॉप पर काम कर रही थी। अचानक शहबाज उसके कमरे में आ गया और अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर गर्दन में पेचकस घुसेड़ देने की धमकी दी। युवती ने किसी तरह खुद को छुड़ाया तो शहबाज भाग गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी शहबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।