कलक्ट्रेट परिसर में पशुपालन विभाग की रैली को हरी झंडी दिखाती सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले के 10 लाख सात हजार से अधिक मवेशियों को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाने के लिए पशु पालन विभाग की टीमें टीकाकरण करेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर व मेला अभियान के तहत शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित रैली में 19 टीमों को सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीडीओ ने कहा कि शनिवार से 45 दिन तक जिले के गांव-गांव में जानवरों को मुंहपका व खुरपका बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जाएगा। इसको लेकर डॉक्टरों व कर्मचारियों की टीमें लगाई गईं हैं। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जेएन पांडेय, सभी ब्लाकों के पशु चिकित्साधिकारी तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।