फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ने जांची पौधरोपण की हकीकत

विज्ञापन
-बेलाताली में किए गए पौधरोपण को देखने पहुंचे मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल आरके सिंह, साथ में डीएफओ र? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल ने शनिवार को दिन भर जिले में किए गए पौधरोपण का जायजा लिया। संडीला, कछौना के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय की कई नर्सरी व साइटों का निरीक्षण किया। इस बीच मुर्झाए पौधे देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह शनिवार सुबह संडीला पहुंचे। उनके जनपद आने की सूचना पर डीएफओ राकेश चंद्रा सहित कई अधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने सांक वन क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद सोम नर्सरी भी देखी।
कछौना वन रेंज में कामीपुर, लोन्हरा में पौधरोपण देखा। इस दौरान कई जगह जहां पौधे सही सलामत मिले तो कहीं सूखे पौधे देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद मुख्यालय पहुंचकर बेलाताली में पौधरोपण देखा। प्रहलाद घाट, हरदोई रेंज नीर बंग में हरी पट्टी का भी निरीक्षण किया। किसानों द्वारा पौधरोपण न किए जाने पर उन्होंने जल्द दोबारा निरीक्षण की बात कही। इस मौके पर वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें