आग की लपटों से घिरा विवादित भूमि पर रखा छप्पर। संवाद
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरछा बुजुर्ग में पट्टाधारक की कृषि भूमि की पैमाइश करने गई टीम को कब्जेदारों ने धमकाया और छप्पर में आग लगा दी। ये देख टीम लौट गई। पुलिस ने कानूनगो राजेश कुमार व लेखपालों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानूनगो राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को वह लेखपाल वीरेश कुमार, संदीप कुमार यादव, कोतवाली के एसआई संजय सिंह के साथ अतरछा बुजुर्ग निवासी गुड्डू व उसकी पत्नी ललिता की पट्टे की कृषि भूमि की पैमाइश करने गए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। वहीं छप्पर डाले गांव निवासी अमीन व शाकिर पुत्रगण दीन मोहम्मद ने छप्पर में आग लगा दी और टीम को धमकी दी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।