फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सताने लगा आलू, लाल होकर टमाटर भी हुआ बेकाबू

विज्ञापन
फोटो-2-सिनेमा चौराहे पर सब्जी बेचता दुकानदार गुड्डू। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। हाल ये है कि आलू सताने लगा है तो दामों में उछाल से टमाटर लाल होता नजर आ रहा है। मंडी से जुडे़ लोगों की माने तो कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने की खातिर हरी सब्जियों की मांग अधिक है। उत्पादन कम और मांग बढ़ने के कारण सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

मंडियों में पुराना आलू 30 से 35 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। नया आलू 40 से 50 रुपये प्रति किलो है। लॉकडाउन में 5 से 10 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। घुइयां और बैगन के भाव भी 40 रुपये प्रति किलो हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से थाली का जायका भी कम हो गया है।
पत्तेदार सब्जी, नींबू, मूली फायदेमंद
चिकित्सक सीपी कटियार ने बताया कि इस वक्त विटामिन ए के लिए हरी पत्तेदार सब्जी, मूली, उसके पत्ते, टमाटर का प्रयोग फायदेमंद है। विटामिन सी के लिए नींबू ज्यादा ले सकते हैं। इससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

बरेली से भी आतीं हैं सब्जियां
सिनेमा रोड पर सब्जी विक्रेता गुड्डू ने बताया कि बरेली से भी सब्जियां लाकर यहां बिक्री की जाती है। जब व्यापारी बाहर से सब्जियां नहीं लाते हैं तो फिर खपत अधिक होने से माल कम पड़ जाता है और दाम बढ़ जाते हैं।
थाली से चटनी हुई गायब
सिनेमा चौराहा निवासी अनन्या त्रिवेदी ने कहा कि धनिया 350 रुपये किलो बिक रही है। नीबू भी महंगा है। ऐसे में चटनी बनाना भी मुश्किल है। थाली से चटनी गायब होती जा रही है।
धर्मशाला रोड निवासी रेनू ने कहा कि घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। बाजार जातीं हैं या घर के बाहर सब्जियां बेचने वाला आता है तो दाम सुनकर वह यही नहीं तय कर पातीं कि क्या लें।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी अर्चना यादव ने कहा कि रोजाना सब्जी पर ही 100 रुपये से अधिक खर्च हो रहे हैं। ऐसे में माह का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा सा गया है।
आलूथोक निवासी राधा गुप्ता ने कहा कि आलू के दाम बढ़ गए हैं। हरी सब्जियां तो वैसे भी खाना मुश्किल है। सब्जी लेते समय दाम देखकर सोचना पड़ता है।
सब्जी दाम प्रति किलो
नया आलू 40-50
पुराना आलू 30-35
प्याज 30-35
टमाटर 40-50
गोभी 80
सोया 80
धनिया हरी 350
भिंडी 30
लहसुन 120-140
शिमला मिर्च 100-120
परवल 50-60
करेला 30-40
पत्ता गोभी 40-50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें