फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचरों को बीएलओ कार्य में लगाना हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना एवं शासनादेशों की अनदेखी करार देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और टीचरों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपकर टीचरों को बीएलओ के कार्य से विरत रखने की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में स्पष्ट उल्लेख है कि टीचरों को 10 वर्षीय जनगणना, दैवी आपदा से संबंधित राहत कार्य व निर्वाचन ड्यूटी के अलावा अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा।

कहा कि सितंबर 2012 को तत्कालीन सचिव द्वारा उक्त अधिनियम के अनुपालन में एक पत्र निर्गत कर टीचरों को गैर शैक्षणिक कार्य पर रोक लगा दी, जिसमें मतदाता सूची का अद्यतन करने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा हाईकोर्ट इलाहाबाद में भी एक जनहित याचिका का सुनवाई करते हुए टीचरों के गैर शैक्षणिक कार्यों में टीचरों को लगाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


कहा कि पर प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों द्वारा हाईकोर्ट का निर्णय, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 व मुख्य सचिव के आदेश की अवहेलना करते हुए गैर शैक्षणिक कार्य बीएलओ ड्यूटी में लगा दिया गया, जिससे टीचरों में असंतोष व्याप्त है।

इस दौरान पदाधिकारियों और टीचरों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को देकर टीचरों को बीएलओ ड्यूटी से विरत रखने की मांग की।

इस मौके पर हरिशंकर पांडे, अनंतराम पांडे, पन्नालाल दीक्षित, विनीत कोहली, देवेश पाल सिंह, रामजीवन वर्मा, अवनीश तिवारी, अर्पित मिश्रा, हरिओम, संतोष त्रिवेदी, करुणेंद्र प्रताप सिंह और धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें