फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सिंचाई के संसाधनों को दुरुस्त कराएं’

Fri, 05 Jun 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने नलकूप, सिंचाई व जल निगम के अफसरों के साथ बैठक कर संभावित सूखे की स्थिति पर चर्चा करते हुए पेयजल व सिंचाई के बिगड़े संसाधनों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात की और समस्याओं का निस्तारण कराया। राज्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे वैटगंज स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पहले विभागीय अफसरों के साथ बैठक की और कहा कि पेयजल के लिए लगे खराब हैंडपंपों को ठीक कराएं और जिन क्षेत्रों में नलकूप खराब पड़े हैं, उनकी भी मरम्मत कराएं।

बैठक के बाद उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की और उनके दुख दर्द सुने। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, गुड्डू गुप्ता, नाजिम खां, प्रधान अरविंद, राधेश्याम, अमरेंद्र, अजीत सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शिव प्रकाश सिंह, रिंकू  सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें