ग्रीष्मावकाश में स्कूल खोलने के दिए आदेशों में
टीचरों को मुक्त रखने की मांग को लेकर जूनियर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के
पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को
संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्यवाई कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट
में प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि टीचरों
को बेसिक शिक्षा परिषद की नियमावली पर ग्रीष्मावकाश देय है। बेसिक टीचरों
को राज्य कर्मियों की भांति अन्य अवकाशों की सुविधा देय नहीं है। विभाग में
50 प्रतिशत महिला टीचरें हैं।
लगभग 60 फीसदी महिलाएं अपने निवास स्थान से
40 से 50 किमी दूर नियुक्त हैं, जिन्हें मात्र दो घंटे को स्कूल जाना होगा,
जो इस भीषण गर्मी में उचित नहीं है। कहा कि वर्तमान में छात्र स्कूल नहीं आ
रहे हैं। जब छात्रों की यह स्थिति रही है, तो अवकाश में सपना मात्र होगी।
कहा
कि यदि इतना ही जरूरी है, तो भोजन बनाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के
प्रधान या स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष को दे दी जाए। इसके बाद
पदाधिकारियों ने नारेबाजी की और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को
सौंप दोपहर भोजन बनवाने के कार्य से टीचरों को मुक्त रखने की मांग की।