फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को टीईटी से मिले छूट : अक्षत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26- सांसद जय प्रकाश को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। स्रोत संघ
विज्ञापन

- टीईटी से राहत की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को सांसद जय प्रकाश के आवास पर मुलाकात की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत दिलाई जाए और इसके लिए संसद में आरटीई एक्ट में संशोधन विधयक लाया जाए।
विज्ञापन

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आवाह्न पर प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन दिया। जिसमें सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति के लिए आरटीई एक्ट में संशोधन की मांग की। उत्तर प्रदेशीय की प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने कहा कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कराने के लिए आरटीई एक्ट में आवश्यक संशोधन किया जाए। शिव शंकर पांडेय ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के लिए बाद में निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना न्याय, समानता व विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के विपरीत है। इससे लाखों शिक्षकों व उनके परिवारों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जबकि यह शिक्षक वर्षों से शिक्षा व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय के बाद देश व प्रदेश के उन लाखों शिक्षकों में चिंता व्याप्त है, जिनकी नियुक्ति टीईटी लागू होने से पूर्व तत्कालीन नियमों एवं निर्धारित योग्यताओं के आधार पर विधिवत हुई थी। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद जी से अनुरोध किया कि 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवा-अधिकारों, वरिष्ठता, पदोन्नति एवं अन्य वैधानिक लाभों की रक्षा के लिए संसद के आगामी मानसून सत्र में आवश्यक विधायी संशोधन अथवा विशेष प्रावधान लाने के लिए भारत सरकार के समक्ष प्रभावी पहल करें। जिलाध्यक्ष मंत्री विपिन सिंह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ललित शुक्ला, रूपेश अवस्थी, अनंत राम पांडेय,हिमांशु श्रीवास्तव, अमित पांडे, विवेक मिश्रा, मानवेंद्र मिश्रा, देवेंद्र बाजपेई, संदीप पटेल, रामशरण, अशोक अवस्थी, संतोष वर्मा, अनुराग अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, नीरज मिश्रा, क्षितिज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें