फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से शिक्षिका गैरहाजिर, नोटिस

Thu, 03 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
एचएएस अधिकारियों को तीसरी बार नोटिस जरी किए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले एक वर्ष से अधिक समय से गैरहाजिर चल रही पिहानी के बेला जूनियर स्कूल की शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक सप्ताह में जवाब देेने का आदेश दिया है। कोथावां बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने स्कूल से गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश किया है। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल अमरगंज में बच्चों का शैक्षिक स्तर न्यूनतम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


पिहानी के बेला जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक कालिका प्रसाद ने बीईओ को बताया कि स्कूल की शिक्षिका अरुंधति 25 अगस्त 2015 से गैरहाजिर हैं। उन्होंने बीएसए को शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। बीएसए ने शिक्षिका को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण न देने पर शिक्षिका की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा खंड शिक्षाधिकारी कोथावां ने बीएसए को दी निरीक्षण रिपोर्ट में प्राथमिक स्कूल अश्वनीपुर की शहनाज बानो, मिनी वर्मा व शालिनी कनौजिया, प्राथमिक स्कूल पिपरी के धीरज कुमार, प्राथमिक स्कूल सिकंदरपुर के नीरज कुमार गुप्ता, प्राथमिक स्कूल पाही के प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह, प्राथमिक स्कूल मुठिया की पूनम देवी, प्राथमिक स्कूल कंसुआ के प्रधानाध्यापक अंबरीश कुमार, शीशराम व अमरेश कुमार, प्राथमिक स्कूल गोवरहा के नेता व रश्मि कटियार अनुपस्थिति मिली।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल अमरगंज में बच्चों का शैक्षिक स्तर शून्य मिलने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी कोथावां की संस्तुति पर सभी शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें