फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाई, शिक्षिका बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीएड की फर्जी डिग्री समेत अभिलेखों में हेरफेर कर नौकरी पानी वाली शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने जांच में अभिलेखों के फर्जी होने की पुष्टि पर कार्रवाई की। बताया कि विकास खंड भरखनी के जूनियर हाईस्कूल दौलतपुर में तैनात रहीं सहायक शिक्षिका रोशन जहां की सेवा समाप्त किए जाने के साथ ही वेतन-भत्ता की वसूली के आदेश दिए गए हैं।
बीएसए ने दौलतपुर की सहायक शिक्षिका को बर्खास्त किए किए जाने के आदेश में कहा कि वेतन-भत्ता की वसूली बकाया भू-राजस्व की भांति की जाएगी। बताया कि कस्बा सांडी के मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी रोशन जहां पुत्री मुनीम खान की नियुक्ति साल 2009 में बेसिक शिक्षा विभाग में हुई थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के विकास खंड मिर्जापुर के चितरऊ प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर हुई। साल 2011 में पदोन्नति के बाद चितरऊ स्कूल से विकास खंड कांट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुड़िया में तैनाती मिली। साल 2023 में बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने रोशन जहां का तबादला हरदोई के लिए किया था।
विज्ञापन

बताया कि जिले में योगदान के बाद रोशन जहां को सहायक शिक्षिका के पद विकास खंड भरखनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर में तैनाती दी गई थी। उसी के बाद देवेंद्र सिंह ने रोशन जहां के अभिलेखों के फर्जी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। भरखनी के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह से जांच कराई गई। इसमें रोशन जहां की बीएड की डिग्री और स्नातक के अंक व प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि हुई। अभिलेख फर्जी होने पर रोशन जहां की शिक्षिका पद से सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें