फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिनियम की प्रतियां जलाकर विरोध करेगा शिक्षक महासंघ

विज्ञापन
शिक्षक भवन में बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे व अन्य पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम रोड स्थित शिक्षक भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ की जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि शिक्षा सेवा नियमावली का विरोध अधिनियम की प्रतियां जलाकर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधानमंडल द्वारा पारित शिक्षक एवं कर्मचारी विरोधी शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 का विरोध आठ मार्च को किया जाएगा।
दोपहर दो बजे महासंघ से जुड़े शिक्षक घटक कलक्ट्रेट में एकत्र होकर दोपहर दो बजे अधिनियम की प्रतियां फूंक विरोध जताएंगे। इस मौके पर महासंघ संयोजक राजीव मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष आदेश कुमार शुक्ला, विपिन सिंह, बृजेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अक्षत पांडे, अंतरयामी वाजपेयी, शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें