फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भुगतान टीचर बच्चों को दूध न पिलाएं

Fri, 14 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना भुगतान परिषदीय स्कूलों में टीचर बच्चों को दूध कतई न पिलाएं। बच्चों को दूध पिलाने की योजना से टीचर खुश हैं, पर अनुपालन में आ रही कठिनाइयों को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


गुरुवार को बीआरसी सांडी पर प्राथमिक शिक्षक संघ के  आयोजित शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी में उक्त बात जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने कही। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं चाहते कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का कोई अहित हो या फिर उन्हें मिलने वाला दूध बंद करवा दिया जाए, बल्कि योजना के क्रियान्वयन में जो भुगतान संबंधी कमियां हैं, उन्हें दूर कर दिया जाए।

जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा कि टीचर एकजुट हैं और उसे गलत नीतियों के कारण झुकाया नहीं जाता। कहा कि जरूरत है तो सिर्फ टीचरों को एकता बनाए रखने की। कहा कि मुद्दा कोई भी हो अधिकारों का हनन कतई नहीं होने देंगे और टीचरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ब्लाक अध्यक्ष अनवारूल हक द्वारा सेवानिवृत्त टीचर रामशरण, श्रीराम, श्याम बिहारी कुशवाहा, तुलाराम, शिशुपाल समेत छह लोगों को सम्मानित किया गया। संचालन उस्मान खां ने किया। अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद राजपूत ने की। पालिकाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें