फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 में से 38 शिक्षकों ने नहीं कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अंतरजनपदीय तबादले को लेकर शिक्षकों की काउंसलिंग रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में जारी रही। जिसमें पांच ब्लाकों के शिक्षकों को मौका दिया गया। 676 शिक्षकों में से 38 शिक्षक काउंसिलिंग कराने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों के लिए आवेदन लिए गए थे। जिसको लेकर जिले के 19 ब्लाकों के शिक्षकों का एक शेड्यूल जारी किया गया है। दूसरे दिन रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच ब्लाकों भरावन, बेहंदर, कोथावां, कछौना व संडीला ब्लाक के शिक्षकों को बुलाया गया था। इस दिन कुल 676 शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था जिसमें से 38 अनुपस्थित रहे। जबकि 638 ने काउंसिलिंग कराई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि भरावन से 151 ने काउंसिलिंग कराई जबकि सात अनुपस्थित रहे। बेंहदर से 115 काउंसिलिंग में शामिल हुए आठ अनुपस्थित रहे। कोथावां में 112 ने काउंसिलिंग कराई एक अनुपस्थित रहा। कछौना में 60 ने काउंसिलिंग कराई तो 13 अनुपस्थित रहे। संडीला में 200 शिक्षकों ने काउंसिलिंग में भाग लिया जबकि नौ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें