फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक समाज का लौटेगा सम्मान

Wed, 26 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक जागरण मंच के प्रथम सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पाली नगर पंचायत के चेयरमैन रिजवान खां ने मंगलवार को अपने आवास पर पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उधर, राज्य एससी, एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा ने अहिरोरी, सुरसा विकास खंड में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। 26 अगस्त को हरदोई के गांधी भवन में होने वाले सम्मेलन में नगर व क्षेत्र से सैकड़ों लोग चेयरमैन की अगुवाई में शिरकत करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन रिजवान खां ने कहा कि आजादी के बाद से ही पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक समाज के साथ भेदभाव शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि समाज में समानता के अधिकार की बात संविधान भी कहता है, पर जब बात बराबरी का हक देने की आई तो ऐसे मौके पर संविधान को दर किनार कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक समाज के साथ देश की सरकारों ने कपट किया है। उन्हें वह तमाम लाभ और सुविधाओं से वंचित रखा गया, जिसके वह हकदार है। इस मौके पर गुलाम साबिर, मलिक माशूक, मुईज महबूब, इकरार, डा. हुसैन अहमद, साबिर खां, छप्पा खां, यारअली खां, हबीब खां, तालिब खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें