फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर दुष्कर्म करने व वीडियो वॉयरल करने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रिश्तेदार शिक्षक पर बेहोश कर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया कि शादी से मना करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया है। उसकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम बघौड़ा निवासी राजीव कुमार कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीठी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। वह उसका रिश्तेदार भी है। इसके चलते शिक्षक का उसके घर भी आना-जाना था।
बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व वह उसके घर पर आया। उस समय वह घर में अकेली थी। आरोपी ने चाय में कोई नशीली चीज मिला दी। चाय पीने के बाद वह बेसुध हो गई। इसी अवस्था में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो दिखाकर शादी का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

उसके दोस्तों विनोद और दुर्गेश ने भी उस पर आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया। बताया कि आरोपी के दबाव बनाने पर उसने अपने पिता से शादी की बात की। उसके कहने पर पिता आरोपी के घर शादी की बात करने गए, लेकिन इसी बीच जानकारी हुई कि शिक्षक के अन्य कई लड़कियों से भी संबंध हैं।
इस पर उसने खुद शादी से इनकार कर दिया। इससे खफा शिक्षक ने उसका अश्लील वीडियो कई रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दिया और उसे, उसके पिता और भाई को जानमाल की धमकी दे रहा है।
मामला संज्ञान में आने पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें