फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव में चल रहे किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। ग्राम भदेउरा निवासी एक किसान ने सोमवार की दोपहर घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि किसान बैंक के कर्ज और कोर्ट में चल रहे एससीएसटी मुकदमे को लेकर परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउरा निवासी रामकुमार (45) ने सोमवार दोपहर घर के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बेटा शैलेंद्र कमरे में गया तो रामकुमार का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि रामकुमार खेती करता था, उसके दो बेटे हैं।
बेटे शैलेंद्र ने बताया कि पिता रामकुमार का गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद हो गया था। इसके चलते उसने कोर्ट में उसके पिता व उन दोनों भाइयों पर एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा कर दिया था। मुकदमे में सुलह लगाने को लेकर पिता ने कई प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

बताया कि मुकदमे से इतर पिता ने बैंक से सवा लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रखा था। इसकी अदायगी नहीं हो पा रही थी। इन दोनों मामलों को लेकर पिता परेशान चल रहे थे।
इसी को लेकर उन्होंने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ हरियावां अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें