फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बड़ों का सम्मान करने की दी गई सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मलिहामऊ स्थित स्वामी रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज में गुुरुवार को योग शिविर व पर्यावरण प्रदूषण निवारण गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को योग व प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की सीख दी गई।
विज्ञापन

सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नाड़ी वैद्यों ने चिकित्सीय परीक्षण व दिव्यांगजनों की वस्तुओं का मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक तुलसीराम, डीआईओएस वीके दुबे, बीएसए हेमंत राव, सीओ नगर विजय राणा ने छात्र-छात्राओं को दिवाली पर सतर्कता बरतने, पर्यावरण व स्वयं को किस तरह सुरक्षित रखा जाए, इसकी जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक श्यामजी मिश्र व संरक्षक धनंजय मिश्र ने भी सभी को दीप पर्व सुरक्षित व पूरे उत्साह से मनाने का संकल्प दिलाया। योग प्रशिक्षक हरिवंश सिंह ने महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग व सातों चक्रों के विषय में उपस्थित जन समूह को विधिवत समझाया व योग के गुर सिखाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरसा महिपाल सिंह, नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ वैद्याचार्य शरद चंद्र मिश्र, सीपी अवस्थी, मानवेंद्र शुक्ल, विकास सारांश, अभिषेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें