फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ की फटकार के बाद बीडीओ की हालत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में प्रधानों और कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर ताला जड़ दिया। डीडीओ की फटकार से खंड विकास अधिकारी संडीला बिलख-बिलख कर रो पड़े और कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन ही उन्हें संडीला सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय में कन्या सुमंगला योजना का सीधा प्रसारण ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, बीडीओ रामसमोखन आदि देख रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के कुछ ही देर बाद जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीडीओ से कहा कि सोशल ऑडिट की ब्लाक सभा की बैठक करनी है, लेकिन यहां कोई नहीं है। इस पर बीडीओ ने कहा कि सभी को सूचना दी गई थी। अधिकांश लोग आए भी थे, लेकिन देर हो जाने के कारण चले गए। आरोप है कि इस पर डीडीओ ने बीडीओ को फटकार लगा दी। ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि डीडीओ ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद डीडीओ चले गए। डीडीओ के जाते ही ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर ताला पड़ गया। इस सबके बीच डीडीओ की फटकार से आहत बीडीओ रामसमोखन फूट-फूटकर रो पड़े और अपने आवासीय परिसर में चले गए। इसके बाद ब्लाक प्रमुख व उनके सहयोगियों ने कहा कि डीडीओ राजितराम मिश्रा ने जिस तरह से अभद्रता की है उस पर आक्रोश है। डीडीओ को कार्यालय परिसर आकर माफी मांगनी चाहिए। उधर दूसरी ओर आवास पर ही खंड विकास अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक अस्थाना व अन्य कर्मचारी उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचे। यहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद वैश्य की निगरानी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
डीडीओ राजितराम मिश्र ने कहा कि सोशल ऑडिट की ब्लाक सभा की बैठक उनकी अध्यक्षता में होनी थी। मौके पर पहुंचने पर तीन-चार रोजगार सेवक मौजूद मिले और दो प्रधान बाद में पहुंचे। इस पर उन्होंने बीडीओ से कहा कि यह गंभीर बैठक होती है। उन्होंने बताया कि ब्लाक प्रमुख और बीडीओ बैठक निरस्त करने के लिए कह रहे थे। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें