फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जीजीआईसी में बिखरे कला और संस्कृति के रंग

विज्ञापन
फोटो-10- जीजीआईसी में गीत गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा काजल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कला उत्सव 2026 हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई और स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक डॉ. अभय जैन और प्रधानाचार्या स्वाति श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से किया। विद्यालय की गाइड कैडेट्स ने बैज लगाकर अतिथियों का सम्मान किया। मंच का संचालन डॉ. जयंती राजपूत व प्रिया पांडे ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रशांत पांडे, आशा कनौजिया, अनिल श्रीवास्तव रहे। जनपद की कला उत्सव नोडल दीपशिखा तिवारी ने विद्यार्थियों को कला की विभिन्न बारीकियों एवं तकनीकों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया।

इन्होंने दिखाया हुनर, पाया स्थान
संगीत गायन (एकल) में श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल की सृष्टि सिंह ने प्रथम, श्री वेणी माधव विद्यापीठ की माही मिश्रा ने द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल भरकनी की कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत गायन (समूह) में वैदिक विद्या मंदिर के प्रियांशी पांडे व निर्भय राठौर प्रथम, जीजीआईसी हरदोई की अंशिका कश्यप, अंशिका गुप्ता, तान्या सिंह व माही सिंह द्वितीय और रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के अंश अवस्थी व प्रखर त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

संगीत वादन (स्वर वाद्य) में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के आदर्श कुमार ने प्रथम व श्री वेणी माधव विद्यापीठ की अणिमा शुक्ला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। संगीत वादन (अवनद्ध वाद्य) में राजकीय इंटर कॉलेज के कृष्णा पांडेय ने प्रथम व सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कार्तिकेय कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में श्री वेणी माधव विद्यापीठ की इशिका सिंह प्रथम, नेहरू इंटर कालेज शाहाबाद की रोहिणी देवी ने द्वितीय, जीजीआईसी संडीला की स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं।
लोकनृत्य (समूह) में श्री वेणी माधव विद्यापीठ की अनामिका पांडे, अंशिका सिंह, अक्षरा शुक्ला व आनंदी की टीम ने प्रथम, गंगा देवी इंटर कॉलेज की शिवांगी, लता, छवि व सीमा की टीम ने द्वितीय और श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की तान्या, खुशी, काशिया व सिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नाटक (समूह) में जीजीआईसी हरदोई की तनुष्का सैनी, स्वप्निल भार्गव, दीक्षा व माही गुप्ता ने प्रथम, पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज सिकरी की पूजा, सिमरन, छवि व सोनम ने द्वितीय व जीजीआईसी बिलग्राम की राधिका, रंजन व अनामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

दृश्यकला में अर्श प्रथम, कोमल द्वितीय व रविकांत तृतीय स्थान पर रहे
दृश्यकला (द्विआयामी) में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के अर्श श्रीवास्तव प्रथम, श्री वेणी माधव विद्यापीठ की कोमल द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज के रविकांत वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। दृश्यकला (त्रिआयामी-मूर्तिकला) में जीजीआईसी संडीला की पूर्णिमा देवी व जीजीआईसी हरदोई की गुंजन ने संयुक्त रूप से प्रथम, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की दिव्यांशी ने द्वितीय व वैदिक विद्या मंदिर के अर्नव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दृश्यकला (स्थानीय शिल्प) में जीजीआईसी बिलग्राम की निधि होली ने प्रथम, जीजीआईसी हरदोई की अंशिका बाजपेई व साक्षी बाजपेई ने द्वितीय और गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की गरिमा वर्मा व अंशिका निगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक कहानी वाचन में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की अनुष्का कुशवाहा व सुवर्णा देवी ने प्रथम, पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज सिकरी की अंशिका यादव व वैष्णवी ने द्वितीय तथा बीजीआर इंटर कॉलेज बिलग्राम की खुशी कश्यप व क्षमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फोटो-10- जीजीआईसी में गीत गायन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा काजल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें