बघौली में विद्यालय जाने के लिए स्कूल वाहन का सड़क किनारे इंतजार कर रहे
छात्र की टैंकर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने
हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पहुंची थाना पुलिस ने पीछा कर टैंकर व
चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के रामनिवासी का पुत्र शिवांश(5) मंगलवार को विद्यालय जाने के लिए गांव के बाहर सड़क के किनारे स्कूल वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच माधौगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने टैंकर व चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि शिवांश भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज बघौली चौराहा में केजी का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।