सांडी। थाना क्षेत्र के बम्टापुर गांव में धमकी के मामले में की गई शिकायत पर गुरुवार रात जांच करने गए सिपाहियों पर आरोपी ने तमंचा लहरा दिया। सिपाहियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम बम्टापुर निवासी सुनील कुमार ने 28 मार्च को थाने में शिकायत की थी कि पुरानी रंजिश में गांव के श्याम सिंह पर असलहों से लैस होकर दरवाजे पर आकर धमकी दी थी। असलहा लहराते आरोपी का उसने वीडियो बना लिया था। इसी शिकायत के मामले में गुरुवार रात सिपाही अजय साथी के साथ जांच करने गए थे।
वहां आरोपी सिपाहियों पर तमंचा लहराकर भाग गया। सिपाही ने इसकी सूूचना थाने में दी। थाने से दरोगा मुकुल दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को गांव के चौराहे पर दबोच लिया। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।