हरदोई। शिक्षा से ही किसी भी समाज का उत्थान संभव है। क्षत्रियों को भी बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि वह अपने समाज को आगे ले जा सकें। धर्मशाला रोड स्थित क्षत्रिय भवन में दशहरा पर क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजा बक्श सिंह ने ये बात कही। इस मौके पर हाईस्कूल और इंटर के 24 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया ।
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने क्षत्रिय एकता व बच्चों में संस्कारों का समावेश करने पर जोर दिया। महिला जिलाध्यक्ष सीमा सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण दिया। जनपद शाहजहांपुर में उपभोक्ता फोरम में न्यायिक सदस्य के पद पर नवनियुक्त रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रियों के उत्थान में उनका हर संभव सहयोग रहेगा।
अधिवक्ता सुबोध कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ त्रिलोकी सिंह गौर, राजकुमार सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन के साथ शस्त्र पूजन भी किया गया। हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2020 के मेधावी सिया राठौर, अनिकेत सिंह, विवेक कुमार सिंह, शांतनु सिंह, आशुतोष सिंह, अंशिका सिंह, कविता सिंह, गरिमा सिंह, पायल सिंह, सिद्धार्थ सिंह को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। संचालन महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरसा ठाकुर रामपाल सिंह, आचार्य शिव शरण सिंह चौहान, ठाकुर बनवारी सिंह ,अखिलेश सिंह सिकरवार, योगेंद्र सिंह ,सुनील सिंह राजकुमार सिंह ,कमलेंद्र सिंह ,अशोक सिंह लालू ,दीप नारायण सिंह ,आनंद सिंह, यश पी सिंह आदि मौजूद रहे।