सात माह बाजार लगने पर मैदान में कुछ इस तरह नजर आई रौनक। संवाद
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कोरोना संक्रमण के कारण सात माह से बंद चल रही कस्बे की ऐतिहासिक बड़ी बाजार सोमवार से फिर से लगना शुरू हो गई। बाजार खुलने पर दुकानदारों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
पिहानी कस्बे के मोहल्ला नागर में चपरतला किनारे स्थित मैदान पर लगने वाली बड़ी बाजार का इतिहास एक सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। 23 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन लगने के साथ ही बाजार पर भी ब्रेक लग गया था।
धीरे-धीरे सभी बाजारें खुल गईं, लेकिन बड़ी बाजार बंद रही। अमर उजाला ने इससे संबंधित खबरें प्रमुखता से प्रकाशित कीं। व्यापारी संगठन भी बाजार खुलवाने के लिए प्रयासरत रहे। एक सप्ताह पहले भाकियू नेता राहुल मिश्रा ने भी बाजार खोलने की मांग की थी। इस पर पालिका प्रशासक व एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने सप्ताह में दो दिन बाजार लगवाने का आदेश जारी कर दिया। सोमवार को फिर से मैदान पर बड़ी बाजार सजी नजर आई।