विद्यालय संस्थापक के जन्म दिवस और स्कूल के
वार्षिकोत्सव पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के
विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को
दर्शकों ने तालियों के गड़गड़ाहट के साथ हौसला बढ़ाया।
वेणी माधव
बालिका इंटर कालेज और बाल विहार मांटेसरी स्कूल के संस्थापक राधा कृष्ण की
जयंती व विद्यालय के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
गुरुवार को बाल विहार, राम जूनियर व तारा एकेडमी की ओर से स्कूल में हवन
पूजन किया गया, जिसमें नंद किशोर मिश्र द्वारा हवन पूजन कराया गया।
जिसमें
स्कूल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेश गोयल, प्रबंधक अतुल अग्रवाल व
तीनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आरंभ
में विद्यार्थियों ने वंदेमातरम् के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके
बाद स्कूल में पुष्प सज्जा का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी व प्राइमरी
वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इसके बाद चित्रकला
प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने
प्रतिभाग किया। वेणी माधव बालिका इंटर कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया,।जिसमें जूनियर वर्ग में पूजा गुप्ता प्रथम, ज्योति वर्मा
द्वितीय और नूर जहां तृतीय स्थान पर रही। सीनियर में अनन्या सिंह प्रथम,
नैंसी सोनी द्वितीय और पूर्णिमा मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।