फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्त कांवड़ लेकर हुए रवाना

Sun, 02 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र श्रावण मास में जलाभिषेक को गंगाजल लाने को यहां से कांवड़ियों का एक जुलूस भक्ति गीतों पर थिरकता हुआ राजघाट रवाना हुआ। शिव शक्ति मंडल की ओर से रवाना हुई कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों ने जमकर अबीर गुलाल भी खेला।
विज्ञापन


पिहानी से रवाना हुई कांवड़ यात्रा में सचिन कटियार, नीरज सिंह, शुभम सिंह, सुमित सिंह, विपिन मिश्रा, विनीत कटियार, रिंकू आदि का रविवार की सुबह मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड होते हुए राजघाट रवाना हुए। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर झूमते हुए नृत्य किया।

पूरे रास्ते जगह-जगह रोक कर इनका स्वागत किया गया। देर शाम यह जत्था राजघाट से जल लेकर पिहानी रवाना हो गया। पिहानी में ठहराव के बाद कांवड़िए गंगाजल लेकर जलाभिषेक को गोलागोकर्णनाथ रवाना होंगे। श्रावण शुरू होते ही मंदिरों में पूजन के लिए भक्तोें की भीड़ लगने लगी है। घरों में भी माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें