फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस की शिकायतों का करें समबद्ध ढंग से निस्तारण: पुलकित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। तहसील स्थित सभागार में मंगलवार को डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतें निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित की जाएं। शिकायतों को लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन

पट्टे की भूमि, सरकारी भूमि एवं चक रोडों पर कब्जे की शिकायतें मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे मामलों में मौके पर जाकर जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। खराब तार व ट्रांसफार्मर समय पर बदले जाएं। पेंशन संबंधी शिकायतें मिलने पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन पात्रों की पेंशन किसी कारण से बंद हो गई है, उसे दोबारा शुरू कराया जाए।
नये पेंशनरों के फार्म भराकर उन्हें भी पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए। डीएसओ को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र कार्ड धारकों को प्रत्येक माह समय से राशन उपलब्ध कराया जाए। एसपी अमित कुमार ने कहा कि शिकायतों को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारित किया जाए। पुलिसकर्मी आवश्यकता पड़ने पर राजस्वकर्मियों व अधिकारियों की मदद लें। मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोहरे ओर सर्दी के दृष्टिगत क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। दबंग, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। यहां सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, सीएमओ डॉ. एसके रावत, डीएफओ राकेश चंद्रा, एडीएम संजय कुमार सिंह व एसडीएम रामविलास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस
संडीला/सवायजपुर। बिलग्राम के साथ ही संडीला व सवायजपुर तहसील में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संडील प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम कपिल देव यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें दर्ज की गईं। एक भी शिकायत मौके पर निस्तारित नहीं की जा सकी। यहां सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें