फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांसफार्मर फुंकने से बचाएगी टेल लेस फ्यूज यूनिट

विज्ञापन
फोटो-10- अस्पताल चौराहा पर विद्युत ट्रांसफार्मर में टेल लेस फ्यूज यूनिट लगाता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। लोकल फॉल्टों से राहत देने और ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन ने टेल लेस फ्यूज यूनिट लगाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सिटी उपकेंद्र के अंतर्गत अस्पताल चौराहे पर ट्रांसफार्मर में एलटी प्रोटेक्शन यूनिट लगाई गई। नई तकनीक की फ्यूज यूनिट से लोगों को फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से होने वाली बिजली संकट की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं और उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से परेशान होना पड़ता है। शहर में करीब 169 ट्रांसफार्मरों में टेल लेस फ्यूज यूनिट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कई बार ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट की वजह से फुंक जाते हैं जिससे उपभोक्ताओं को काफी समय तक बिजली संकट से जूझना पड़ता है। खासकर गर्मियों में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकने और खराब होने की समस्या बढ़ जाती है।
इसी समस्या की निजात के लिए अब विभाग ट्रांसफार्मरों पर टेल लेस फ्यूज यूनिट लगा रहा है। इसके क्रम में मंगलवार को अस्पताल चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर में टेल लेस फ्यूज यूनिट लगाई गई है। अवर अभियंता परमानंद ने बताया कि टेल लेस फ्यूज यूनिट एक सुरक्षा प्रणाली है जो ट्रांसफार्मर को फॉल्ट व अधिक लोड से बचाती है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या कम होगी।
विज्ञापन




अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे
गर्मी के मौसम में जब ट्रांसफार्मर पर जरूरत से ज्यादा भार आ जाता है तो वह फुंक जाता है। ऐसे में लोड पर काबू पाने के लिए पावर कॉरपोरेशन के निर्देश पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। सिनेमा रोड स्थित गंदे नाले के पास अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया। पहले से लगे ट्रांसफार्मर के करीब 150 उपभोक्ताओं का भार नए ट्रांसफार्मर पर डाला जाएगा। इससे ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी। अवर अभियंता ने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें