फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चली गोली, दो लोग घायल

Wed, 08 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में लाठी-डंडे और गोली चल गई। इससे चाचा-भतीजे घायल हो गए। जिसमें चाचा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम लखमापुर निवासी राधेेश्याम (50) पुत्र मंगली प्रसाद अपने परिवार के साथ घर पर सोमवार की रात सो रहे थे। इस दौरान रात में ही गांव निवासी मदन पाल, सेवाराम, रामदेव, कृष्णपाल ने असलहों से लैस होकर उनके घर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

बताया जाता है कि इसके बाद इन दबंगों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। इस दौरान फायरिंग की जद में आकर राधेेश्याम और उनका भतीजा नंद किशोर (20) पुत्र सीताराम घायल हो गए। रात में हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल राधेेश्याम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं नंद किशोर को प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया। घटना के विषय में नंदकिशोर ने बताया कि उसकी खेत में जो जमीन है, उसका विवाद चल रहा था। उसने बताया कि इस जमीन के मामले में उसके पक्ष में निर्णय आ गया। बताया कि एसडीएम की ओर से भी जमीन पर निर्माण कार्य की अनुमति मिल गई है।

जिस पर वह वहां पर कमरा बनवा रहे थे, जबकि विरोधी उसकी जमीन से रास्ता निकालने के लिए कह रहे थे, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उसने बताया कि वह लोग दिन में दीवार बनवा रहे थे। इसी रंजिश में रात में उन लोगों ने हमला बोल दिया और उन लोगों को घायल कर दिया। उसने बताया कि चारो आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें