मिशन इंद्र धनुष के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत
बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों के टीके अवश्य लगवाएं और इस कार्य में
सभी लोग सहयोग करें।
इस बाबत सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि मिशन
इंद्र धनुष का चतुर्थ चरण आज से 14 जुलाई तक चलाया जाएगा, जिसमें सात
जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को सात
प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। इस मिशन में मलिन बस्ती, घुमंतू नट डेेरे,
निर्माणाधीन भवन, ईंट-भट्ठा, झुग्गी झोपड़ियों तथा दुर्गम स्थानों पर विशेष
टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा और सभी छूटे बच्चाें का टीकाकरण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मिशन में टीकाकरण के साथ-साथ 9 माह से पांच वर्ष तक के
सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। बताया कि इस बाबत सभी
सीएचसी, पीएससी और उप केंद्रों के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि
सभी कैंप लगाकर शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण
कराएंगे और इसमें लापरवाही करने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों के
विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनता से भी अपील की कि वह अपने
नजदीकी सीएचसी, पीएससी और उपकेंद्रों पर जाकर शून्य से दो वर्ष तक के
बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए मिशन इंद्र धनुष के तहत
सात टीके अवश्य लगवाएं।