फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के प्रति सजग रहे महकमा

Mon, 02 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम बदलने के साथ ही स्वाइन फ्लू का असर बढ़ने की आशंका से डीएम ने सीएमओ को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने की निर्देश दिए है।
विज्ञापन


जिले में मौसम का मिजाज बदलने पर स्वाइन फ्लू की संभावना बढ़ गई है। डीएम रमेश मिश्र ने सीएमओ को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, साथ ही मरीजों की जांच के लिए किट की उपलब्धता को विभागीय अफसरों से वार्ता कर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मरीज के इलाज की व्यापक व्यवस्था कराने के साथ दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू के संबंध में सतर्कता बरती जाए। इधर, जिले से दो मरीजों की सैंपल जांच को लखनऊ भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। लखनऊ में जनपद का एक व्यक्ति निवास करता है, उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें