फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पार्सल और 15 हजार पाउंड के डीडी का झांसा देकर 9.74 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोशल मीडिया पर अनजान युवती से दोस्ती संडीला क्षेत्र के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने फर्जी आईडी से दोस्ती करने के बाद लंदन से पार्सल आने और उसमें 15 हजार पाउंड का डिमांड ड्राफ्ट होने का झांसा देकर 9.74 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के घूमनखेड़ा निवासी रामानुज ने सोमवार को साइबर थाने में तहरीर दी। बताया कि एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मैसेंजर पर रीता फ्रांसिस नाम की आईडी से उनकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए लंदन से दिल्ली आने वाली फ्लाइट का टिकट और विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। पीड़ित के अनुसार बाद में एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके नाम से लंदन से पार्सल आया है। इसमें 15 हजार पाउंड का डिमांड ड्राफ्ट है जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई।
इसके बाद ठगों ने एयरपोर्ट पर पार्सल की स्कैनिंग, डीडी को भारतीय करेंसी में बदलने, कपड़ों की खरीद और अन्य शुल्कों के नाम पर रकम मांगनी शुरू कर दी। आरोप है कि अलग-अलग बैंक खातों और फोन-पे के माध्यम से करीब 18 बार में कुल 9.74 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। ठगों ने इसके बाद आरबीआई का एटीएम मास्टर कार्ड भेजने का दावा किया और उसे सक्रिय कराने के नाम पर भी रुपये मांगे। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद साइबर थाने में रीता फ्रांसिस, इमरान हुसैन, सोनू कुमार, विशाल और रानू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें